एक भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे, सक्रिय रहे कार्यकर्ता
बलिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के पर्यवेक्षक तथा पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने कहा कि देश में लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी ने निर्णायक संघर्ष छेड़ दिया है। मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं, एसआईआर प्रक्रिया को लेकर उठ रहे गंभीर सवालों तथा चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर कांग्रेस द्वारा जताई गई चिंताओं को लेकर पार्टी का यह अभियान अब गांव-गांव, गली-गली और प्रत्येक मतदान केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। शनिवार को पार्टी कार्यालय पर स्वागत के बाद पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज मीडिया से मुखातिब थे।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया और मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीलीभीत में वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश इस बात का संकेत हैं कि मतदाता सूची की शुद्धता को लेकर उठ रही चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
बताया कि २५ अक्टूबर से २५ नवंबर तक च्च्वोट बचाओ देश बचाओ चौपालज्ज् अभियान के अंतर्गत देशभर में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि १ नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ प्रस्तावित महारैली के लिए भी व्यापक जनसंपर्क और संगठनात्मक तैयारियां की जाएंगी।
कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, पूर्व विधायक सुधीर राय, दिग्विजय सिंह, राघवेंद्र सिंह, सच्चिदानंद तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, जैनेंद्र पाण्डेय मिंटू, विजय मिश्रा, उषा सिंह, संतोष चौबे, सिद्धनाथ तिवारी, अमरनाथ राम, अबुल फैज, विवेक ओझा, अभिजित तिवारी सत्यम अरुण कुमार, वंश बहादुर भारती, हरदिया पाण्डेय, बबलू शर्मा, राजेश राय, राजेंद्र प्रसाद, अंजनी कुमार, गिरीश कांत गांधी, मणिनाथ तिवारी, महाप्रसाद चौबे, शशिकांत मिश्रा, राहुल चौबे, अरुण श्रीवास्तव, राशिद कमाल आदि मौजूद रहे।


