बैरिया थाने के वार्षिक निरीक्षण में एस पी ने चौकीदारों को

Spread the love

थाना भवन,मालखाना,महिला हेल्प डेस्क तथा अभिलेखों का निरीक्षण कर मातहतों को दिए जरूरी निर्देश

दयाछपरा( बलिया)। पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ ईराज राजा ने बुधवार की रात करीब नौ बजे बैरिया थाने का वार्षिक निरीक्षण किया।इस दौरान एस पी ने अपराध रजिस्टर,त्योहार रजिस्टर,भूमि विवाद,हिस्ट्रीशीटर,महिला उत्पीड़न,हत्या,बलवा,गुमशुदी व पासपोर्ट से संबंधित रजिस्टरों का अवलोकन किए।महिला हेल्प डेस्क पर शिकायतों के निस्तारण और रजिस्टर में दर्ज शिकायतकर्ताओं से फोन पर बातचीत कर पुलिस करवाई का फीडबैक भी लिया।

सीसीटीएनएस कक्ष के निरीक्षण में पंजीकरण,गिरफ्तारी,संपत्ति जब्ती,ऑनलाइन केस डायरी और जनरल डायरी की फीडिंग समय से करने का निर्देश दिया।ऑनलाइन आईजीआरएस शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कर समय अपलोड करने का निर्देश दिए।

इस दौरान ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी और सभी को उपहार देकर सम्मानित किया। निरीक्षण के बाद एस पी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *