पशुपति बाबा की 116वीं जयंती पर उमड़े श्रद्धालु, गंगा पूजन के बाद यज्ञ मंडप पहुंचे
दयाछपरा(बलिया)। ख्यातिलब्ध ब्रह्मलीन संत शिरोमणि पशुपति बाबा की 116वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को शुभनथही (जगदेवां) स्थित बाबा धाम में कलश यात्रा के साथ शत चंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। महायज्ञ का समापन एक नवंबर को विशाल भंडारे के साथ होगा।
पूज्य नारद बाबा, विनय ब्रह्मचारी, सर्वेश्वरानंद, आचार्य बुद्धि सागर मिश्र, ध्रुव जी महाराज और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री तारकेश्वर मिश्र के नेतृत्व में श्रद्धालु शिवपुर डीह बाबा घाट पहुंचे। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा का पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गंगाजल से कलश भरा और विधि-विधान से गंगा पूजन किया। गंगाजल से भरे कलश लेकर श्रद्धालु बाबा धाम स्थित यज्ञ मंडप पहुंचे, जहां धार्मिक अनुष्ठानों के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।
उल्लेखनीय है कि शुभनथही संत शिरोमणि पशुपति बाबा की जन्मस्थली है। उनकी जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश और बिहार स्थित उनके विभिन्न आश्रमों में प्रतिवर्ष शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है।
इस मौके पर अजय कुमार मिश्र, राजेश्वर मिश्र, लक्ष्मण मिश्र, यमकेश्वर मिश्र, सुवास सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विजय सिंह, श्याम नारायण सिंह, रणधीर गुप्ता, लड्डू जी सहित सैकड़ो नर नारी उपस्थित रहे।


