स्वतंत्रता सेनानियों की जमीन का मामला CM धामी तक पहुंचा, जांच के दिए निर्देश

Spread the love

रेवती(बलिया)।उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह थामी के पास शुक्रवार के दिन बलिया के स्वतंत्रता सेनानियों की जमीन का मामला पहुंच गया।प्रतिवेदन लेने के बाद मौके पर मौजूद अफसरो को कार्यवाही का निर्देश दिया।
1950 में सम्मान स्वरुप आवंटित कृषि भूमि की जांच और कार्रवाई के लिए बीते चार दिनो से बलिया से गए स्वतंत्रता सेनानी परिवार के प्रवास पर थे।शुक्रवार को रूद्रपुर सीएम के आगमन और वहीं बने अस्थाई हेलीपैड पर प्रतिनिधि मंडल को अधिकारियो ने बुलाकर मुलकात कराया।सेनानी परिवार के लोगो का कहना है कि पूर्वजो को मिले जमीन पर वहां भू – माफिया काबिज हो गए।उक्त जमीन मात्र 20 प्रतिशत ही सेनानियो को मिली जबकि 80 प्रतिशत सेनानी तथा उनके परिजनो को यह जमीन आज तक नही मिला।यह देश का सबसे बड़ा भूमि घोटाला है।
प्रतिनिधि मंडल में पूर्वांचल जनता दल के अध्यक्ष भरत यादव के अलावे अधिवक्ता प्रेम कुमार तिवारी, संजय सिंह, गुड्डु गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, रमाशंकर पाण्डेय, संजय गुप्ता, संजय चौहान सहित बलिया के स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के अनेक सदस्य शामिल रहे।

 

One thought on “स्वतंत्रता सेनानियों की जमीन का मामला CM धामी तक पहुंचा, जांच के दिए निर्देश

  1. अजय कुमार सिंह उर्फ मोहन जी ग्राम पोस्ट बहुवारा थाना ड्यूटी बलिया बैरिया उत्तर प्रदेश says:

    हमारे द्वावा बलिया के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने 1918 में स्थापित बजरंग आश्रम क्रांतिकारियों का प्रशिक्षण कैंपरउस समय के महान संत विचारक परम पूज्यनीय विवेकानंद जी जो उससमय भूमि आंदोलन चलाए हुए थे को निमंत्रित कर द्वावाके अधिकतम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने भूदान किया था जो की द्बावा के किसी भी गरीब हरिजन भाई को प्राप्त नहीं हुई है ना ही स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के पास है स्वाभिमान के प्रतीक स्वरूप प्रदान की गई जमीन में सेनानी परिवार का एक बटा दो का हिस्सा होता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *