रसड़ा (बलिया)।अधिवक्ता बार एसोसिएशन ( सिविल कोर्ट रसड़ा) के वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक चुनाव को लेकर बुधवार को एल्डर कमेटी के चेयरमैन इंद्रदेव प्रसाद व चुनाव अधिकारी भरत तिवारी के समक्ष विभिन्न नौ पदों के लिए 11 अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किया।

इसमें अध्यक्ष पद के लिए रामशब्द यादव, महासचिव पद पर भुवनेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामायण यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष पद पर (दस वर्ष से ऊपर) चंदन कुमार वर्मा, संयुक्त सचिव पद पर जावेद अख्तर, पुस्तकालय सचिव पद पर अनीस कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर रविकांत शर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए गुड़िया रानी, रामप्रकाश यादव व सुशीला चौहान ने पर्चा दाखिल किया है।

