दिल्ली में छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

Spread the love

रसड़ा (बलिया)।आम आदमी पार्टी (आप) विधानसभा रसड़ा के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को नगर के आजाद चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी न्याय संगत और शैक्षणिक मांगों को लेकर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज, आंसू गैस के छोड़ने की कड़ी शब्दों में घोर निंदा की गई।

जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना और परीक्षा में हुई नियमितताओं व पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाना हर नागरिक और छात्रों का संवैधानिक अधिकार है लेकिन यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार संवाद स्थापित करने के बजाय युवाओं की आवाज को दबाने के लिए तानाशाही रवैया अपना रही है और पुलिस बल का दुरुपयोग कर रही है।पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष न्यायिक जांच और दोषी पुलिसकर्मियों तथा अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।इस दौरान जिला महासचिव अंजनी कुमार तिवारी, मंडल मीडिया प्रभारी अनमोल तिवारी, बबलू राजभर, सुनील कुमार, प्रहलाद गुप्ता, कामदेव राजभर, सूरज राजभर, विष्णु राजभर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *