बलिया के सम्मान पर टिप्पणी से आक्रोश, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का युवाओं ने किया घेराव, माफी की मांग
बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के कथित विवादित बयान को लेकर बलिया में युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। निरीक्षण भवन पहुंचे मंत्री के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने “संजय निषाद वापस जाओ”, “संजय निषाद माफी मांगो” और “संजय निषाद मुर्दाबाद” के नारे लगाए तथा बलिया की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने…

