बहुआरा-मुरारपट्टी में लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भूमिपूजन, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित हुआ धर्मध्वज

Spread the love

2 से 8 दिसंबर तक होगा दिव्य एवं भव्य महायज्ञ व श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन

लालगंज(बलिया) । क्षेत्र के बहुआरा-मुरारप ट्टी में श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मीप्रपन्न जियर स्वामी जी महाराज के तत्वावधान में आयोजित होने वाले श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं भागवत महापुराण ज्ञान कथा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महायज्ञ के शुभारंभ की दिशा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से आचार्य रामजी पाण्डेय द्वारा भूमिपूजन कराया गया जिसमे गाँव के एक दर्जन लोग सामूहिक रूप से धार्मिक अनुष्ठान के साथ यज्ञ का धर्मध्वज स्थापित किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरा वातावरण वैदिक मंत्रों और धार्मिक आस्था से भक्तिमय बना रहा।

यज्ञ आयोजन समिति के अनुसार,श्री लक्ष्मीनारायण दिब्य एवं भब्य महायज्ञ तथा श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन 2 दिसम्बर से 8 दिसम्बर तक किया जाएगा। इस दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले जगद्गुरुओं, संत-महात्माओं एवं विद्वानों द्वारा कथा-प्रवचन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठानों और आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया जाएगा।

महायज्ञ के भूमिपूजन और धर्मध्वज स्थापना के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस महायज्ञ में आसपास के गांवों के साथ ही दूर-दराज एवं पड़ोसी राज्य बिहार के नजदीकी क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।इसको ध्यान मे रखते हुये यज्ञ की तैयारियां की जा रही हैं।

यज्ञ के भूमि पूजन मे पूर्व प्रधान राजनारायण सिंह,शम्भु तिवारी,शंकर भगवान तिवारी,दया शंकर पाठक, रबिंन्द्र यादव शंकर दयाल सिंह सुदामा सिंह ,उदय सिंह, ज्ञान शंकर तिवारी, सुनील तिवारी, मोहन सिंह, लालजी सिंह, अनिल उपाध्या,कामता प्रसाद सिंह सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित रहे l

भूमि पूजन के बाद यज्ञ समिति कि एक बैठक कि गयी जिसमे सर्वसम्मत से यज्ञ स्थल पर जाने के लिये लालगंज -बैरिया मार्ग से मुख्य मार्ग सहित चार मार्ग बनाने उसकी साफ सफाई तथा यज्ञ मंडप के लिये बास, काश, प्रकाश,पिने का पानी तथा यज्ञ स्थल का लें आऊट स्वामी जी कि कुटी, भडार, प्रबचन पंडाल अथिति बिश्राम स्थल, भोजनालय तथा सार्वजनिक शौचालय, गाड़ियों की पार्किंग मीडिया कक्ष, कमेटी कार्यालय, सूचना, प्रचार प्रसार की व्यवस्था, यज्ञ मंडप में हवन सामग्री वितरण व्यवस्था, संकल्पित जजमान जलपान व्यवस्था भंडारण स्थल साफ सफाई की व्यवस्था विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कोई और इसकी अलग-अलग टोली बनवाकर जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया l यज्ञ स्थल पर एक कार्यालय बुधवार से ही संचालित किया जायेगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *