बलिया। खेजुरी थाने में विभिन्न मामलों में बरामद एवं लावारिस हालत में खड़ी मोटरसाइकिलों की नीलामी एक अक्टूबर को होगी। थानाध्यक्ष लालमणि सरोज ने बताया कि नीलामी की प्रक्रिया थाना प्रांगण में सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इच्छुक लोग निर्धारित समय पर थाना प्रांगण में पहुंचकर नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।


