दुबहड़ (बलिया)। क्षेत्र के ग्राम सभा नगवां में आदि ब्रह्म बाबा का वार्षिक पूजनोत्सव सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया गया। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को अखंड रामचरितमानस पाठ के साथ हुआ। इसके बाद शनिवार से हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। सोमवार को कार्यक्रम की पूर्णाहुति पर आचार्य अश्वनी कुमार उपाध्याय, धनंजय उपाध्याय और अवनीश उपाध्याय ने यजमान नरेंद्र कुमार पाठक उर्फ पिंटू के हाथों वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न कराया। इस दौरान गायक मंडली के कलाकार राजेश पाठक, प्रीति सिंह, गिरधर पाठक, हरेराम पाठक सहित अन्य कलाकारों ने रामायण पाठ एवं भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर विश्वनाथ पाठक,वशिष्ठ मुनि पाठक राधाकृष्ण पाठक, जयराम पाठक, शशिभूषण पाठक, रमन पाठक, रवि पाठक, हरिशंकर पाठक, रोहित पाठक, विनोद पाठक, ब्रह्मेश्वर पाठक, अखिलेश चौबे, मंजी, श्रीराम पाठक, छोटेलाल पाठक, राजू चौबे,रंजीत पाठक, अर्पित , प्रियांशु , सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


