कंपोजिट विद्यालय में विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Spread the love

रसड़ा (बलिया)।विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर बुधवार को थाना रोड स्थित कंपोजिट विद्यालय, रसड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6, 7 व 8 के छात्र-छात्राएं सफल हुए।पोस्टर प्रतियोगिता में रागिनी साहनी प्रथम स्थान, पलक साहनी द्वितीय स्थान व अनन्या तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में दिव्य ज्योति गुप्ता, सृष्टि कुमारी, श्वेता गोंड, खुशी ने भी प्रतिभाग किया।भाषण प्रतियोगिता में मीनाक्षी तिवारी प्रथम स्थान, सुहाना शर्मा द्वितीय स्थान व प्रियांशु गुप्ता ने तृतीय स्थान ने प्राप्त किया। इस वर्ग में पूजा ने भी प्रतिभाग किया।सभी विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप कॉपी-कलम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन शैलेंद्र प्रताप द्वारा किया गया। कार्यक्रम आयोजक सहायक अध्यापक वीरेंद्र यादव ने बच्चों को ओजोन परत के महत्व के बारे में जानकारी दी।इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गीता सिंह, अध्यापिका श्वेता गुप्ता, जितेंद्र बहादुर, रुखसाना बेगम, पुष्पा शर्मा, अनूप गुप्त आदि अध्यापकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *