आस्था और कौमी एकता के साथ संपन्न हुआ बाबा चुपशाह वारसी का 39वां उर्स

Spread the love

दुबहड़,(बलिया )।क्षेत्र के दादा के छपरा अखार स्थित हजरत बाबा चुपशाह वारसी की मजार पर आयोजित 39वां वार्षिक उर्स कौमी एकता और सामाजिक सौहार्द की एक अनुपम मिसाल प्रस्तुत करते हुए संपन्न हुआ। रविवार की रात आयोजित इस उर्स में मुस्लिम श्रद्धालुओं के साथ-साथ भारी संख्या में हिंदू श्रद्धालुओं ने भी बाबा के मजार पर मत्था टेककर मन्नतें मांगी और देश-प्रदेश में अमन-चैन की दुआएं कीं।
उर्स का शुभारंभ उर्स इंतजामिया कमेटी के तत्वावधान में हुआ। मौलाना अजहर हुसैन, सदर गुलाम रब्बानी और अख्तर अली के मार्गदर्शन में मजार शरीफ पर चादरपोशी की गई। इसके उपरांत कुरानख्वानी, सलातो-सलाम और मिलाद-ए-पाक का रूहानी कार्यक्रम अकीदत व सम्मान के साथ संपन्न कराया गया। सोमवार की सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर कुल शरीफ की दुआ के साथ 39वें उर्स का विधिवत समापन हुआ।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल मुस्तैद रहा। आयोजन को सफल बनाने में पूर्व प्रधान सेराज अंसारी, गुप्तेश्वर पाठक, पिंटू जावेद, सुनील सिंह, सुजीत सिंह, लक्की सिंह,दुर्गा दुबे, शमीम अंसारी, छोटेलाल गुप्ता, सुरेश राय, प्रियम्बद दुबे, बब्बन विद्यार्थी, अन्नपूर्णानंद तिवारी, वरुण सिंह, नीरज प्रताप सिंह, रामविलास गिरी, टिंकू पाठक, ओम प्रकाश राय, नसीम वारसी, लुड्डू पांडेय, पिंटू पासवान, राजेंद्र राय, कमलेश्वर गुप्ता, सोनू, मिंटू सहित कई गणमान्य लोग सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *