लालगंज (बलिया)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार राय ने संगठन का विस्तार करते हुए दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी राजेश कुमार सिंह उर्फ राजू को पार्टी का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।
मनोनयन के बाद राजेश कुमार सिंह उर्फ राजू ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार राय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सामाजिक न्याय, गरीबों, वंचितों, युवाओं और किसानों के हितों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाया जाएगा।
राजेश सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से आगामी दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
उनके मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिले में पार्टी का संगठन और मजबूत होगा।


