लालगंज(बलिया)। बैरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने जनसंवाद यात्रा के तहत सोमवार को मुरारपट्टी और हृदयपुर गांव में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की विभिन्न योजनाओं से गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को मिल रहे लाभ की जानकारी ग्रामीणों को दी।
जनसंपर्क के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर वह निरंतर जनता के बीच रहकर संवाद करते रहेंगे।

मुरारपट्टी और हृदयपुर में ग्रामीणों ने पूर्व विधायक का स्वागत किया तथा उनसे क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी ग्रामीणों से संपर्क कर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से लोगों को अवगत कराया।
जनसंवाद यात्रा के दौरान पूर्व विधायक को ग्रामीणों का समर्थन और आशीर्वाद मिला। इस अवसर पर गुप्तेश्वर पाठक, आनन्द पाठक, उदय प्रताप तिवारी, अभिज्ञान पाठक, सोनू उपाध्याय,अभिषेक पाठक, राजू पाठक आदि भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।


