विधायक केतकी सिंह के नेतृत्व में लखनऊ में हुई शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा
बांसडीह(बलिया)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुरूवार की सायं लखनऊ स्थित कालीदास मार्ग आवास पर बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की विधायक केतकी सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, विकास कार्यों तथा स्थानीय आवश्यकताओं से जुड़े मुद्दे रखे
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक केतकी सिंह ने भी बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों और जनहित के मुद्दों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। केतकी सिंह बताया कि सीएम से सरयू नदी कटान से प्रवाहित गांवों के बारे में जानकारी दी गई तथा कटान रोकने के उपाय करने की मांग किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बलिया के ‘लिट्टी चोखा’ लेकर आये हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा किया। विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने रेवती में बाईपास का निर्माण कराने, शाहपुर की सीमा यादव को अनुकंपा आधार पर नौकरी देने, विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण कराने आदि मांगों का पत्र सीएम को दिया।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बांसडीह राकेश वर्मा, बेरूआरबारी नितेश सिंह, सहतवार मिथिलेश तिवारी, रेवती भोला ओझा, मनियर शारदानन्द साहनी, दिग्विजय सिंह छोटू, अजीत मिश्रा, गोपाल गुप्ता, ध्रुव तिवारी, दुर्गेश मिश्रा , दीवानजी, विवेक गुप्ता आदि थे।


