बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आये सोनवरसा प्रधान प्रतिनिधि अरुण यादव ‘फौजी’,जरूरतमंदों में बांटी राहत सामग्री

Spread the love

लालगंज (बलिया)। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गोपाल नगर ताड़ी पर के कटान एवं बाढ़ पीड़ित लोगों की परेशानियों को देखते हुए ग्राम पंचायत सोनवारसा के प्रधान प्रतिनिधि अरुण यादव ‘फौजी’ ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर केला, चिवड़ा, गुड़, ब्रेड और बिस्कुट का वितरण किया तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

अरुण यादव ‘फौजी’ ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय समाज के सक्षम लोगों का दायित्व है कि वे जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में कोई भी परिवार स्वयं को अकेला न समझे और सभी मिलकर एक-दूसरे का सहयोग करें। राहत सामग्री पाकर बाढ़ पीड़ितों के चेहरों पर राहत और संतोष दिखाई दिया।
ग्रामीणों ने अरुण यादव ‘फौजी’ के इस सराहनीय कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक प्रयास आपदा की घड़ी में पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं। लोगों ने उनके इस मानवीय कदम की सराहना करते हुए अन्य समाजसेवियों से भी आगे आकर सहयोग करने की अपील की।

राहत वितरण कार्यक्रम के बाद अरुण यादव ‘फौजी’ अपने सहयोगियों के साथ रामबालक की समाधि पर पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं बाढ़ प्रभावित लोगों के जल्द सामान्य जीवन की कामना की।
इस अवसर पर अनिल यादव, रविंद्र यादव, अरविंद यादव, पप्पू यादव, रवि यादव, शैलेश, प्रिंस, वीरेंद्र, संतोष ठाकुर सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे और राहत वितरण कार्यक्रम में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *