रसड़ा विधायक के निधन पर जगह-जगह शोक सभा कर दी गई श्रद्धांजलि

Spread the love

रसड़ा(बलिया)। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के लगातार तीसरी बार बसपा से विधायक रहे उमाशंकर सिंह के निधन की खबर मिलते ही कस्बा समेत पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। विधायक का पार्थिव शरीर लखनऊ से सड़क मार्ग से होकर गुरुवार को देर शाम को रसड़ा होते हुए रात करीब साढ़े आठ बजे खनवर स्थित आवास पर लाया गया। जहां पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रसड़ा के आजाद चौराहा पर उमड़ी जनसैलाब ने अपने दिवंगत विधायक को नमन किया।इस दौरान सबकी आंखें नम हो गई।उधर, उनके शोक में रसड़ा बाजार की अधिकांश दुकानें बंद रहीं।सरकारी दफ्तरों, शिक्षण संस्थानों समेत अधिवक्ताओं ने शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने कहा कि उनके निधन से ऐसी क्षति हुई है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। नगर पालिका रसड़ा में शोक सभा में ईओ सुरेश मौर्य, कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज गुप्त, सभासद अशोक कुमार, राजेश गुप्त, अजय जायसवाल, बालचंद राजभर, आदित्य गुप्त, खुर्शीद आलम, हसन आदि ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को शांति के लिए ईश्वर प्रार्थना की। कस्बा के दिल्ली पब्लिक स्कूल में शोक सभा आयोजित कर प्रबंधक प्रद्युम्न शर्मा, प्रधानाचार्य सत्येंद्र पाल समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। सिविल कोर्ट रसड़ा परिसर में अधिवक्ता बार एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के असामयिक निधन पर गहरा दुःख जताया गया और दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई।शोक सभा में अध्यक्ष रामशब्द यादव, भुवनेंद्र सिंह, इंद्रदेव प्रसाद, सुशील सिंह, रविकांत शर्मा, द्वारिका सिंह, राजेश यादव, अमित मणि त्रिपाठी, भगवती प्रसाद सिंह, अजय सिंह, रामायण यादव, नवरत्न यादव, अरविंद सिंह, अजय यादव, विनोद सिंह, लालबहादुर सिंह, सुशीला चौहान, धर्मेंद्र कुमार आदि रहे। सीएचसी रसड़ा में शोक सभा की गई। इसमें अधीक्षक डॉ. मनीष जायसवाल, डॉ. विजय प्रताप कौशल, डॉ अशोक कुमार, डॉ प्रशांत सिंह, डॉ प्रियंका राय, डॉ सुलेखा सिंह, रामविनय राय, फिरोज अहमद, संतोष गुप्त, अजय सिंह आदि ने शोक जताया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *