रसड़ा में अकीदत के साथ चेहल्लुम पर्व पर निकला जुलूस

Spread the love

रसड़ा (बलिया)।हजरत मुहम्मद साहब के छोटे नवासे हजरत इमाम हुसैन की कर्बला के मैदान में सच्चाई व इंसानियत की रक्षा के लिए दी गई अजीम कुर्बानी की याद में चेहल्लुम का पर्व मंगलवार को अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया।इस दौरान शिया समुदाय की ओर से ताजिया, अलम, ताबूत व दुलजनाह के साथ परम्परागत जुलूस शाम को करीब पांच बजे कस्बा के बैंक गली स्थित सैयद मुजतबा हुसैन व तनवीर हसन के इमामबाड़े से निकाला गया। इसमें महमुदुल हसन की ओर से अलम मुबारक व मद्दू मोहल्ला के वकील अहमद का भी शानदार ताजिया शामिल रहा। चेहल्लुम जुलूस में रसड़ा की अंजुमन सज्जादिया के अलावा बहादुरगंज से आए अंजुमन असगरिया, मुबारकपुर से आए अंजुमन सज्जादिया व अंजुमन फैजेपंजतन के युवाओं ने नौहाख्वानी व सीनाजनी (जंजीरी मातम) करते हुए विभिन्न मार्गो पर भ्रमण कर देर शाम को पहुंचकर समाप्त हो गया। जुलूस में मौलाना असगर मेंहदी, मौलाना अबुल हसन नकवी, सैयद मुजतबा हुसैन, महमुदुल हसन, अली बशीर जैदी, तनवीर हसन, वली हसन, जिशान, असद अली, आरिफ जैदी, आसिफ अली, आदिल, आकिब, अदनान, अब्बास, वंदेहसन आदि रहे। इस दौरान पुलिस फोर्स तैनात रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *