बलिया । संवाददाता विज्ञान और प्रौद्योगिक विभाग, भारत सरकार द्वारा आयोजित 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 में छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग करने के सम्बन्ध में राजकीय बालिका इण्टर कालेज बलिया में विज्ञान व गणित शिक्षिकाओं के साथ ही कक्षा 9, 10, 11 व 12 की बालिकाओं की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में एसआरजी व जिला समन्वयक (राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस बलिया) आशुतोष कुमार सिंह तोमर ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की वेबसाइट पर आनलाइन पंजीकरण करने एवं प्रोजेक्ट बनाने पर विस्तार से चर्चा किया गया।
बताया कि आनलाइन पंजीकरण की अन्तिम तिथि 15 अगस्त 2026 है। कार्यशाला में राजकीय बालिका इण्टर कालेज बलिया की प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव, प्रियंका सिंह आदि थी।

