मनियर(बलिया) । संवाददाता थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने से आहत होकर शनिवार की सायं फांसी लगाकर जान दे दी । किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। मां ने पुलिस को बताया कि कि उसके गांव का ही जाहिद उसके बच्ची को बहला-फूसला कर बच्ची की कुछ अश्लील वीडियो बना ली था और उसके साथ छेडखानी किया तथा शादी का दबाव बना रहा था। मनियर पुलिस पहले ही मुकदमा दर्ज कर कर जांच कर रही थी। किशोरी ने आहत होकर घर में ही फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल भेजा जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस घटना में शामिल जाहिद सहित दो अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूरी घटना की गहराई से जांच कर रही है । अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच किया जा रहा है।
अश्लील वीडियो बनाया,फिर की छेड़खानी: किशोरी ने किया सुसाइड,

