अधिवक्ता बार एसोसिएशन का चुनाव निर्विरोध संपन्न, रामशब्द अध्यक्ष व भुवनेंद्र बने महासचिव

Spread the love

रसड़ा (बलिया)।अधिवक्ता बार एसोसिएशन (सिविल कोर्ट रसड़ा) के पदाधिकारियों का ने सत्र 2026-27 के लिए वार्षिक चुनाव शनिवार को निर्विरोध संपन्न हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव समेत अन्य पदों के लिए एक-एक प्रत्याशियों ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसमें सभी का पर्चा जांच में वैध पाए जाने पर सभी का निर्वाचन निर्विरोध घोषित किया गया। अधिवक्ता बार एसोसिएशन (एल्डर्स कमेटी) के चेयरमैन इंद्रदेव प्रसाद व चुनाव अधिकारी भरत तिवारी के अनुसार रामशब्द यादव (अध्यक्ष), भुवनेंद्र कुमार सिंह (महासचिव), रामायण यादव (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), चंदन कुमार वर्मा (उपाध्यक्ष, दस वर्ष से ऊपर) व मनोज कुमार वर्मा (उपाध्यक्ष, दस वर्ष से नीचे), रविकांत शर्मा (कोषाध्यक्ष), जावेद अख्तर (संयुक्त सचिव, प्रशासन), अनीस कुमार सिंह (संयुक्त सचिव पुस्तकालय) तथा कार्यकारिणी सदस्य पद पर गुड़िया रानी, राम प्रकाश यादव व सुशीला चौहान को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। निर्विरोध निर्वाचन संपन्न होने के बाद अधिवक्ताओं द्वारा सभी पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *