दो दशक की निष्कलंक सेवा के बाद गंगा राम यादव को भावभीनी विदाई, नम हुईं सभी की आंखें

Spread the love

लालगंज (बलिया )। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, लालगंज शाखा में लगभग दो दशक तक सुरक्षा गार्ड के रूप में निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ सेवाएं देने वाले गंगा राम यादव के 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने पर शाखा परिसर में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पुलिसकर्मियों ने उन्हें फूल-मालाओं, अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न सहित अनेक उपहार भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस दौरान माहौल भावुक हो गया और सभी ने उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

अपने संबोधन में गंगा राम यादव ने कहा कि सेवा काल के दौरान बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा क्षेत्रीय जनता से उन्हें जो स्नेह, सम्मान और सहयोग मिला, वह उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि वे जीवनभर इस अपनत्व और प्यार के ऋणी रहेंगे तथा लालगंज की जनता का स्नेह कभी नहीं भूल पाएंगे।
शाखा प्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि गंगा राम यादव ने अपने पूरे कार्यकाल में अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी सेवाएं बैंक परिवार के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी। उन्होंने उनके सुखद, स्वस्थ एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं। बिदाई समारोह मे रानीगंज शाखा प्रबंधक कामता प्रसाद द्विवेदी तथा गोपालनगर के फील्डआफ़िसर चंद्रकांत गोडसे एवं लालगंज शाखा के अनुभव उपाध्याय, संजय तिवारी के साथ सतीश पाठक, मुरारी यादव, गणेश यादव सहित सभी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। लालगंज पुलिस चौकी प्रभारी शिवमूर्ति तिवारी के पुलिसकर्मियों ने भी समारोह में शामिल होकर गंगा राम यादव के प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनके सुखद भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *