रसड़ा (बलिया)। स्थानीय नगर में श्रीनाथ बाबा मंदिर के समीप रविवार की शाम को पीपल का पेड़ काटते वक्त उसका डाल अचानक बिजली की तार पर गिर गया और इससे बिजली का पोल टेढ़ा हो गया। हादसे के दौरान इस रास्ते साइकिल से गुजर रहे नगर के प्राइवेट बस स्टॉप निवासी लालबाबू गुप्ता (36) और कस्बा के खरहवाईनार निवासी चितरंजन गुप्ता की पुत्री दिव्यांशी (13) इसके चपेट में आकर घायल हो गए।
साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल युवक और किशोरी को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर दोनों का उपचार कराया गया। इसमें लालबाबू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए मऊ लेकर चले गए।

