पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने निकाली आशीर्वाद यात्रा, घर-घर पहुंचकर मांगा समर्थन

Spread the love

दयाछपरा(बलिया)। पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता सुरेंद्रनाथ सिंह की आशीर्वाद यात्रा बुधवार को ग्राम पंचायत दया छपरा में पहुंची। यात्रा की शुरुआत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के समीप से हुई। इसके बाद पूर्व विधायक ने पंचायत के विभिन्न गांवों और घरों में पहुंचकर लोगों से संपर्क किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने गरीबी उन्मूलन, सामाजिक सुरक्षा और सामाजिक समावेशन जैसे मुद्दों को लेकर नारे लगाए। सुरेंद्रनाथ सिंह ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

आशीर्वाद यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने पूर्व विधायक का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। यात्रा के माध्यम से उन्होंने लोगों से जुड़कर क्षेत्र की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने का संदेश दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान हृदयानन्द वर्मा, डा राम प्रकाश, निर्मल यादव, भूटन सिंह, जयशंकर पाण्डेय, अमर पासवान, पतिराम बर्मा सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *