खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर गिरी आकाशीय बिजली,मौत

Spread the love

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के खरहाटार गांव के लालपुर में रविवार दिन में खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, खरहाटार गांव के लालपुर निवासी 65 वर्षीय विजयशंकर प्रसाद रविवार को खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) गड़वार ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद विजयशंकर प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *