विधायक प्रतिनिधि ने शिक्षकों में वितरित किए कैशलेश चिकित्सा कार्ड

Spread the love

बांसडीह(बलिया)। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेश चिकित्सा योजना के लिए बुधवार को बांसडीह इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने कैशलेश चिकित्सा कार्ड वितरित किए । कार्यक्रम में शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों को ये कार्ड सौंपे गए।

मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने कहा प्रदेश सरकार सभी लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही हैं। एबीएसए अनूप कुमार त्रिपाठी ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि लगभग 1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्वेटर,स्कूल बैग और स्टेशनरी खरीदने के लिए प्रति छात्र 1200 रुपये दिए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त,लगभग 10 लाख शिक्षकों और संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा मजबूत करने के लिए एसबीआई के साथ एक समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिससे उन्हें विभिन्न सुरक्षा और बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी।

एसबीआई के शाखा प्रबंधक दिनेश मौर्य ने कैशलेस चिकित्सा योजना की प्रक्रिया और इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील किया।

इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष जय प्रकाश,के.के.सिंह,एहशानुल हक,कौशल सिंह, मनिन्दर सिंह, वन्दना गुप्ता, प्रियंका चौबे,रेखा पाण्डेय,मुदुल कुमार,मनीष कुमार,सिंह,संजीव,विशाल, विजय, अवधेश कुमार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *