दौड़ प्रतियोगिता में प्रतापगढ़ के राजकुमार सरोज प्रथम

Spread the love

पांच किलोमीटर की दौड़ जीतने पर मिली साइकिल, विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

लालगंज(बलिया) । जय स्नेही दास बाबा स्पोर्टिंग क्लब लच्छू टोला, बलिया की ओर से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जिलों के धावकों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा।

पांच किलोमीटर की दौड़ में प्रतापगढ़ के राजकुमार सरोज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें साइकिल देकर सम्मानित किया गया। गाजीपुर के पवन राजभर दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें पंखा मिला। बलिया के सोनू राजभर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्हें घड़ी देकर सम्मानित किया गया। इन विजेताओं को मुख्य अतिथि बैरिया के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जय प्रकाश यादव मुन्ना ने पुरस्कार प्रदान किए।

1600 मीटर की दौड़ में मऊ के दिलीप सैनी प्रथम रहे। उन्हें कूलर दिया गया। रसड़ा के सुनील कुमार दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें पंखा मिला। वाराणसी के आशीष सोनकर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्हें घड़ी देकर सम्मानित किया गया। इन विजेताओं को विशिष्ट अतिथि बैरिया विधानसभा क्षेत्र के सपा अध्यक्ष दशरथ यादव ने पुरस्कार प्रदान किए।

वहीं, 800 मीटर की दौड़ में बलिया के सोनू पासवान प्रथम रहे। उन्हें पंखा दिया गया। वाराणसी के अंश यादव दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें घड़ी मिली। बलिया के गुड्डू यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्हें शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जय प्रकाश यादव मुन्ना, विशिष्ट अतिथि दशरथ यादव, ईसरी सलेमपुर के मुखिया प्रत्याशी लालजी यादव, मुरली छपरा प्रधान प्रतिनिधि राजकिशोर यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव, दुबेछपरा डिग्री कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष संदीप यादव त्यागी, धीरज गोंड, अजीत गौतम, प्रमोद गौतम, रवि यादव, मुन्ना यादव, लाल बिहारी, पप्पू और अमन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आयोजन को सफल बनाने में पिंटू यादव फौजी, सीटू यादव, कविराज, मनीष, दिनेश, गोलू और विशाल का योगदान रहा। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *