ग्रीनफील्ड रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत, चार लोग घायल

Spread the love

यादव नगर के पास हुआ हादसा, सभी घायलों को जिला अस्पताल बलिया रेफर किया गया

लालगंज (बलिया)। ग्रीनफील्ड रोड पर मंगलवार शाम करीब 6:45 बजे ग्राम यादव नगर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोनबरसा पहुंचाया गया।

घायलों की पहचान सुधांशु पाठक (21) पुत्र शेषमणि पाठक, विवेक पाठक (22) पुत्र स्वर्गीय शैलेश्वर पाठक और रायन पाठक (15) पुत्र आनंद पाठक, निवासी लालगंज-मुरारपट्टी, थाना दोकटी, जनपद बलिया तथा नितेश कुमार शाह (30) पुत्र डहरी शाह, निवासी मांझी घुमन गिरी मठिया, बिहार के रूप में हुई है।

सोनबरसा में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चारों घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था कायम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *