24 घंटे के अंदर ही काली मंदिर मे हुये चोरी का खुलासा

Spread the love

दुबहड़, (बलिया)।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुर में स्थित मां काली मंदिर से हुई चोरी की घटना का दुबहड़ पुलिस ने मात्र 24 घंटे का अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में एक 22 वर्षीय युवक एवं एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक के कब्जे से करीब 1.55 लख रुपए कीमत के सोने एवं चांदी की आभूषण बरामद किए गए हैं ।आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

थाना अध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि 8 अक्टूबर 2026 को उदयपुरा स्थित मां काली के मंदिर में चोरी की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता बी एन एस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर, घटना के शीघ्र खुलासा और चोरी गया आभूषणों की बारामती के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी क्रम में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के धारनीपुर जनाड़ी मोड़ के पास रिंग बंधे की ओर जाने वाले मार्ग से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान नीरज गुप्ता 22 वर्ष पुत्र गोरख गुप्ता निवासी पकड़ी, थाना पकड़ी, जनपद बलिया के रूप में हुई है ।वहीं दूसरा आरोपी बाल अपचारी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 80 हजार रुपए कीमत के 356 ग्राम चांदी के आभूषण तथा लगभग 75 हजार रुपए के 5.38 ग्राम सोने केआभूषण बरामद किए। बरामद चांदी के आभूषणों में 186 ग्राम वजन की 14 चैन और 170 ग्राम वजन की एक चांदी की छतरी शामिल है ।इसके अलावा सोने के आभूषणों में चार लोकेट, एक मांग टीका और मंगलसूत्र का एक लॉकेट बरामद हुआ है ।पुलिस ने बरामद आभूषणों की कुल अनुमानित कीमत 1.5 लाख रुपए बताई है।मंदिर में चोरी की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया। इस कार्रवाई में थाना अध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुभेन्द्र सिंह ,कांस्टेबल शिवम यादव, रवि कुमार मौर्य ,विश्व रंजन चौबे और आलोक चौहान शामिल रहे। पुलिस की कार्रवाई में मंदिर में हुई चोरी की घटना का खुलासा और चोरी गया भूषण भी बरामद कर दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *