पुरेश्वर नाथ शिव मंदिर में हुआ सामूहिक रूद्राभिषेक

Spread the love

बांसडीह(बलिया) । क्षेत्र के पूरा गांव में स्थित ऐतिहासिक पुरेश्वर नाथ शिव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सामूहिक रूद्राभिषेक का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
रूद्राभिषेक का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ, जिसमें पुरोहितों के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक पूजन-अर्चन किया। मंदिर परिसर में ॐ नमः शिवाय की गूंज सुनाई देती रही, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। आचार्यगण रवि प्रकाश तिवारी, अमित पाण्डेय, बृजेश तिवारी, विवेक शुक्ल, दुर्गा पाण्डेय ने विधिवत पूजा पाठ कराया।
कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र दूबे ने बताया कि यह आयोजन भादो मास में प्रतिवर्ष किया जाता हैं।
आयोजन के दौरान स्थानीय मंदिर समिति की ओर से व्यवस्था के साथ भंडारा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण भी किया गया । इस दौरान गुड्डू सिंह, अरूण सिंह, नरेंद्र दूबे, शिवजी पाठक, लल्लू सिंह, अमरजीत सिंह, दिलीप यादव, विनोद सिंह, अशोक उपाध्याय, संजय सिंह, ओ पी एन सिंह, विनय सिंह, दिनेश तिवारी, आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *