मुस्तफाबाद गांव में मां और दिव्यांग बेटी की हत्या, इलाके में सनसनी 

Spread the love

रसड़ा (बलिया)।स्थानीय कोतवाली अंतर्गत पकवाइनार पुलिस चौकी क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में बुधवार की देर शाम को वृद्ध मां और दिव्यांग बेटी की सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी गई है।इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है।हत्या के बाद महिला की लाश घर के कमरे में पड़ी थी। जबकि युवती की लाश अगले दिन गुरुवार को सुबह में घर के पीछे करीब पच्चीस-तीस मीटर की दूरी पर धान की खेत में पड़ी मिली।घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह में मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी दिनेश कुमार शुक्ल, सीओ रजनीश कुमार समेत कई सर्किल के सीओ व अन्य थानों के एसओ, एफएसएल टीम, स्वॉट-सर्विलांस टीम, डॉग स्क्वायड आदि पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर तहकीकात में जुट गई है। पुलिस ने दोनों लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया जाता है कि गांव के 70 वर्षीय रामचीज गुप्ता अपनी पत्नी 65 वर्षीया मानती देवी व बेटी 22 वर्षीया गौरी गुप्ता (ब्लाइंड दिव्यांग) के साथ घर पर रहते थे। बुधवार की रात में मानती और बेटी गौरी की सिर पर भारी वस्तु से प्रहार करके हत्या कर दी गई। मानती की लाश घर के कमरे में पड़ी थी और बेटी गौरी की लाश धान की खेत में मिली।घटना की सूचना गुरुवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव के चौकीदार को हुई तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। मामले में एसपी ने बताया कि घटना के बाद घर में साक्ष्य को मिटाने का प्रयास भी किया गया है।घर में गिरे खून को पानी से धोया गया है। मामले में पुलिस रामचीज गुप्त से पूछताछ कर रही है। एसपी ने बताया कि घटना के संबंध में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों की हत्या घर में ही की गई है। इसके बाद युवती की लाश को धान की खेत में फेंका गया है। मामले की जांच-पड़ताल कई बिंदुओं पर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के बारे में स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *