बांसडीह (बलिया)। बाढ़ पीड़ितों के कटान,भूमि मुआवजा और राहत सहायता के वितरण में अनियमितता की शिकायत पर एसडीएम बांसडीह पुष्कर मिश्रा ने महाराजपुर गांव के लेखपाल विपिन सिंह को निलंबित कर दिया है।
बताया गया कि बाढ़ राहत सहायता के वितरण में अनियमितता को लेकर शिकायत मिलने के बाद एसडीएम ने मामले की जांच कराई। जांच के दौरान लेखपाल पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए लेखपाल विपिन सिंह को निलंबित कर दिया।
एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने बताया कि लेखपाल के खिलाफ हुई जांच में उनके द्वारा राहत सहायता वितरण में अनियमितता बरते जाने की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।


