जे एन सी यू में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 क्विज का आयोजन

Spread the love

बलिया । जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में माय भारत पोर्टल पर विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 क्विज में प्रतिभागिता का कार्यक्रम मिशन मोड में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कृष्ण कुमार सिंह तथा एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने छात्र- छात्राओं को क्विज में प्रतिभागिता की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी और युवाओं को माय भारत पोर्टल के माध्यम से क्विज में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। कृषि संकाय, विधि संकाय, सामाजिक विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय तथा कला संकाय के विभिन्न विभागों के लगभग 100 विद्यार्थियों ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज में भाग लिया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि क्विज में प्रतिभाग करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर है। दिनांक 18 एवं 25 सितम्बर को भी इस क्विज में भाग लेने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *