नवचयनित सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बच्चों को वितरित हुए सुपोषण प्रमाण पत्र
नवानगर(बलिया)। नवानगर बीआरसी परिसर में मंगलवार को बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से तहसील स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अयोध्या में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण से हुई।

लाइव प्रसारण के बाद बाल विकास परियोजना नवानगर एवं पंदह की 10 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही दोनों परियोजनाओं के 10 बच्चों को सुपोषण प्रमाण पत्र तथा 10-10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सुपोषण योद्धा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रेसिपी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उषा यादव, उसुरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संतोष मिश्रा, केंद्र भटवाचक द्वितीय तथा गुड्डी देवी, बिहरा तृतीय स्थान पर रहीं।
बाल विकास परियोजना नवानगर के छह लाभार्थियों का गोद भराई कार्यक्रम कराया गया, जबकि तीन लाभार्थियों के बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत सिकंदरपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय जायसवाल एवं खंड विकास अधिकारी नवानगर विनोद कुमार बिंद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी नवानगर पंकज कुमार सिंह ने की।
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी चंदन कुमार, मुख्य सेविकाएं नीलिमा सिंह, रुचि सिंह, प्रीति गुप्ता, बबीता खरवार, शिक्षक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, ओम प्रकाश राय, गौहर हुसैन अंसारी, मोहन गुप्ता, सोनू जायसवाल, हरिशंकर प्रजापति, नीरा पांडे, संगीता गुप्ता, ध्रुव तारा सिंह, आशा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में बाल विकास परियोजना अधिकारी सरस्वती शाक्य ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोहन कांत राय ने किया।


