आकांक्षा सिंह ने राष्ट्रीय परीक्षा में हासिल की सफलता,असिस्टेंट प्रोफेसर व जेआरएफ के लिए क्वालीफाई

Spread the love

लालगंज(बलिया)। क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी स्व0 अजीत सिंह की पुत्री आकांक्षा सिंह ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित 2026 की परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। परीक्षा परिणाम में आकांक्षा ने असिस्टेंट प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) एवं पीएचडी के लिए निर्धारित श्रेणी में सफलता प्राप्त की है।

आकांक्षा की इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आकांक्षा की सफलता को क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायी बताया जा रहा है।

परिजनों ने बताया कि आकांक्षा ने नियमित अध्ययन, कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता से बहुआरा सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *