सरयू की कटान से आक्रोशित ग्रामीणों ने बांसडीह तहसील का किया घेराव

Spread the love

बांसडीह(बलिया)। सरयू नदी के तेज होती कटान से प्रभावित ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को बांसडीह तहसील पर फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीणों ने बाढ़ विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील का घेराव किया।

पूर्वाचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक और जिपं के पूर्व सदस्य नागेन्द्र बहादुर सिंह झुन्नू के नेतृत्व में बांसडीह क्षेत्र के महराजपुर सहित अन्य गांव के कटान प्रभावित गांवों के सैकड़ों ग्रामीण महाराजपुर गांव से पैदल चलकर तहसील पहुंचे, ग्रामीणों ने बाढ़ विभाग व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई पत्रक देने के बाद भी लगातार महाराजपुर गांव में कटान जारी है। कई बार पत्रक देने पर तत्कालीन प्रभारी अधिकारी ने प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके विपरीत कटानरोधी कार्यों की गति और धीमी हो गई। दूसरी ओर सरयू नदी लगातार खेतों में कटान कर रही हैं। गांव के लोग अपने घर और खेती की जमीन नदी के पानी में खोते चले जा रहे हैं। झुन्नू सिंह ने आरोप लगाया कि कटान देखने गये डीएम के निर्देश के बावजूद महराजपुर गांव को बचाने के लिए जियोट्यूब लगाने का कार्य शुरू नहीं कराया गया। उन्होंने बाढ़ खंड के एक्सईएन संजय मिश्र पर लापरवाही, भ्रष्टाचार तथा लूट-खसोट का आरोप लगाया। उन्होंने क्षेत्र के सांसद व विधायक के साथ ही सिंचाई विभाग के अभियतांओ पर भी संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए विभाग में हो रही अनियमितता की जांच और कार्रवाई की मांग की। एसडीएम बांसडीह पुष्कर मिश्र तथा सिंचाई विभाग के एक्सईएन संजय मिश्र ने ग्रामीणों के साथ उनकी मांग को लेकर बातचीत किया।

ग्रामीणों ने महराजपुर गांव को किसी भी तरीके से बचाने की मांग किया। उन्होंने बचाने के लिए तत्काल जियो ट्यूब व अन्य कार्य से कटान रोकने, प्रभावित लोगो को मुआवजा देने, ठोकर का निर्माण कराने तथा सभी बाढ़ प्रभावित गांवों में सोलर लाइट, राहत शिविर, भोजन, पशुओं के चारा व पशु चिकित्सकों आदि के तैनाती की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तत्काल कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन और तेज किया जायेगा।

इस दौरान, प्रभात मौर्य, भोला वर्मा, वीरेंद्र यादव, रंजय सिंह, पारस यादव , दिनेश बिंद, भरत यादव , वीरेंद्र यादव दुधिया, स्वामीनाथ साहनी, सुनील साहनी, सत्यदेव शर्मा, रोहित सिंह, बुटटी सिंह, विमलेश गोड़, कपिल देव यादव, जितेन्द्र पासवान रंजय चौरसिया, बिहारी यादव, दीनानाथ यादव आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *