छात्र की मौत मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार

Spread the love

बलिया । जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में एक दिन पूर्व प्राथमिक विद्यालय की छत पर हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुए एक छात्र की मौत के मामले में

पुलिस ने प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस अधिक्षक डाँ ईरज राजा ने मंगलवार को बताया कि गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला स्थित प्राथमिक विद्यालय नवीन पोखरा पर सोमवार को विद्यालय की छत पर लौकी तोड़ते वक्त कक्षा 04 के छात्र विशुकिया निवासी 12 वर्षीय अरशद अहमद पुत्र मो. इजहार अहमद की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गयी थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया था। एसडीएम सदर,एसडीओ और बीएसए की सूझबूझ से मामला शांत होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रकरण में मृत छात्र के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय शंकर पुत्र परिहार हरिजन (निवासी-ग्राम चेतक किशोर,थाना सिकन्दरपुर, बलिया) व सहायक अध्यापक अनिल कुमार पुत्र शिवधनी (निवासी-ग्राम निराला नगर, थाना कोतवाली,बलिया) व शिक्षामित्र दीपचन्द्र राम पुत्र कपिल देव राम (निवासी-ग्राम हरिपुर,थाना गड़वार, बलिया) समेत चार के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था।

उधर,खण्ड शिक्षा अधिकारी के जांच रिपोर्ट पर बीएसए मनीष कुमार सिंह ने दोनों शिक्षकों को निलंबित करने के साथ ही शिक्षामित्र की सेवा समाप्ति के लिए ग्राम शिक्षा समिति को पत्र लिखा है।

इधर,मंगलवार को थाना गड़वार के उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव मय टीम के साथ उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। थाना पर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उन्हें धारा 105, 198, 3(5) बीएनएस के तहत चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *