रसड़ा का ऐतिहासिक रामलीला: राम-केवट संवाद सुन भावविभोर हुए लोग

Spread the love

रसड़ा (बलिया)।रसड़ा के प्रसिद्ध ऐतिहासिक रामलीला कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार की शाम पूर्व परम्परा के अनुसार मेला कमेटी की ओर से स्थानीय गांधी पार्क में स्थित रोशा शाह के पोखरा (सरोवर) में भगवान राम के गंगा पार जाने के लीला का भव्य मंचन किया गया।इस दौरान भगवान राम और केवट के मार्मिक संवाद को सरोवर के चारो तरफ सीढ़ियों पर बैठे-खड़े बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ अपलक निहारती रही ।मेला मंचन के क्रम में भगवान राम वनगमन के बाद प्रभु श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण गांधी पार्क स्थित सरोवर पर सायंकाल गंगा पार करने आये, जहां भगवान राम और नाविक निषादराज केवट के बीच अत्यंत मार्मिक संवाद हुआ।इसके बाद केवट ने भगवान राम, माता जानकी, भैया लक्ष्मण को गंगा पार कराया गया। इस दौरान भक्ति पूर्ण केवट गीत को सुनकर सभी को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया।इस दौरान गांधी पार्क में खाने-पीने और खिलौनों की सजी दुकानों पर खरीददारी के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी रही।देर शाम को ब्रह्मस्थान से एक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें रथ पर सवार भगवान राम लक्ष्मण मां सीता की नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के द्वारा पूजा अर्चना आरती कर मंगल की कामना की गई।इस दौरान रामलीला कमेटी के संरक्षक महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि महाराज, अध्यक्ष संतोष जायसवाल, महामंत्री निर्मल पांडे, अविनाश सोनी, अंजनी तिवारी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *