आपसी रंजिस मे मारपीट,एक की मौत

Spread the love

बलिया। संवाददाता दुबहड़ थाना क्षेत्र के नगवां गांव में पुरानी पट्टीदारी की रंजिश को लेकर रविवार रात पड़ोसी के दरवाजे पर बैठे 58 वर्षीय राजदेव पाठक पर उनके ही पट्टीदार एवं पड़ोसी उत्कर्ष पाठक ने कथित तौर पर लाठी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजदेव पाठक को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक राजदेव पाठक अपने पड़ोसी काशी यादव के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान पुरानी पट्टीदारी के विवाद को लेकर उत्कर्ष पाठक उनसे उलझ गया और विवाद बढ़ने पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल राजदेव पाठक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *