मिशन शक्ति फेज 6.0 के अंतर्गत छात्राओं को दुबहड़ पुलिस किया गया जागरूक

Spread the love

दुबहड़(बलिया)।स्थानीय थाना क्षेत्र के पुलिस ने राम सिंहासन किसान इंटर कालेज दुबहड़ में जाकर बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत मंगलवार के दिन आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सुरक्षित संबंधी एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम किया गया । जिसके अंतर्गत थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह के पुलिस टीम व M S K टीम द्वारा पैदल मार्च निकालकर जागरूक किया गया। तथा शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस जागरूकता अभियान के द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस टीम ने बालिकाओं को जागरूक करते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना किसी संकोच के पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं को जागरूक करते हुए आपातकालीन स्थिति में सहायता के पुलिस सहायता लिए फोन नंबर जारी किए गए।

इसके साथ ही एनसीसी कैडरों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर के प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *