विधायक प्रतिनिधि व एसडीएम ने भोजपुरवा में वितरित किया बाढ़ राहत सामग्री

Spread the love

बांसडीह(बलिया) ।  सरयु नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है तथा नदी खतरे के निशान के उपर बह रही है। भोजपुरवा गांव में विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह तथा एसडीएम बांसडीह पुष्कर मिश्र ने डेढ़ सौ बाढ़ प्रभावित परिवारों में खाद्यान्न व अन्य राहत सामग्री का वितरण किया।

सरयू नदी का पानी बढ़ने से कई गांवों में लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। भोजपुरवा, मलाहीचक, सुल्तानपुर पोखरा बस्ती, महाराजपुर, चांदपुर , चक विलियम, रिगवन में पानी घरों तक पहुंच गया है। टीएस बंधा के इलाके की कई सड़कें पानी में डूबने से आवागमन बंद हैं। इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बंद है इससे ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है।

भोजपुरवा में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। सड़क पानी में डूबने से लोग नाव से आवागमन कर रहें हैं। शुक्रवार की रात गांव की पानी में गिरी पानी की टंकी नदी में में तैर रही हैं। विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह व एसडीएम बांसडीह पुष्कर मिश्रा ने सारंगपुर गांव में भोजपुरवा गांव के डेढ़ सौ परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया। परिवारों को आटा, चावल, तेल, मसाला, आलू, के साथ अन्य दैनिक उपयोग का सामान वितरित किया। एसडीएम ने बताया कि भोजपुरवा में चार नावें लगाई गई हैं। जरूरत पड़ने पर और नावों की व्यवस्था की जाएगी। राजस्व विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार मौजूद है और हालात पर नजर रख रही है।इस दौरान तहसीलदार नितिन सिंह, सिम्पी सिंह, मोतीलाल साहनी, हीरालाल यादव, राकेश यादव आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *