रोटरी क्लब का नि:शुल्क मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा शिविर 30 को

Spread the love

बलिया। जनपदीय रोटरी क्लब के तत्वावधान में आरजे शंकर आई हॉस्पिटल, वाराणसी के सहयोग से नि:शुल्क मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन 30 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित ऑफिसर्स क्लब, सिविल लाइंस में आयोजित शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की जांच कर ऑपरेशन के लिए चयन किया जाएगा। चयनित मरीजों को नि:शुल्क बस से वाराणसी ले जाया जाएगा, जहां 31 अगस्त को उनका ऑपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद मरीजों को वापस बलिया लाने के लिए भी नि:शुल्क बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में आने वाले मरीजों को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पुरानी पर्ची और वर्तमान में चल रही दवाइयां साथ लाना अनिवार्य है। पंजीकरण के लिए रोटेरियन एसएस श्रीवास्तव (9415254551), अजीत सिंह (9415125481), अमिताभ शंकर श्रीवास्तव (7007173660), हर्ष श्रीवास्तव (9415248683) और डॉ. मुकेश वर्मा (9415659785) पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *