रसड़ा (बलिया)। स्थानीय कस्बा के शारदा सिनेमा हाल कैंपस के परिसर में संचालित सलोनी ब्यूटी पार्लर द्वारा युवतियों को ब्यूटिशियन के क्षेत्र में प्रशिक्षित कर स्वरोजगार दिलाने के साथ-साथ अब समाज सेवा की दिशा में इस संस्थान ने पहल शुरू कर दी है। गुरूवार को आयोजित निःशुल्क ब्राइडल मेकअप कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती बिंदू सिंह पत्नी गिरीश नारायण सिंह पूर्व अध्यक्ष (तहसील बार एसोसिएशन रसड़ा) ने संस्थान की संचालिका श्रीमती प्रतिभा वर्मा के साथ फीता काटकर किया। इस नि:शुल्क सेवा शिविर में काफी संख्या में युवतियों द्वारा ब्राइडल की सेवाएं प्रदान की गईं। सलोनी ब्यूटी पार्लर की डायरेक्टर निर्मला वर्मा ने बताया कि संस्थान द्वारा समय-समय पर नि:शुल्क शिविरों का आयोजन कर युवतियों को स्वरोजगार की दिशा में पहले की जाती रही है। इसके अतिरिक्त जिन लड़कियों के माता या पिता नहीं हैं उन बेटियों की शादी में उनका नि:शुल्क मेकअप संस्थान द्वारा कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर गुंजा, मधु, बबीता, शिल्पा, काजल, सुनीता, पुष्पा, किता, प्रियंका आदि मौजूद रहीं।
सलोनी ब्यूटी पार्लर में नि: शुल्क ब्राइडल मेकअप का हुआ शुभारंभ


