151 श्रद्धालुओं का जत्था देवघर सहित विभिन्न तीर्थधामों के लिए रवाना

Spread the love

लालगंज(बलिया) । क्षेत्र के भगवानपुर गाँव से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रधान पति सोनबरसा अजय यादव के निवेदन पर प्रधान प्रतिनिधि एवं पूर्व सैनिक अरुण यादव के सौजन्य से 151 श्रद्धालुओं का जत्था विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन-पूजन के लिए रवाना हुआ।

बसों के काफिले को क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर, बासुकीनाथ, राजगीर, पटनदेवी माता, महेंद्रनाथ सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन एवं पूजन करेगा। जत्थे में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और नौजवान शामिल हैं।

इस धार्मिक यात्रा को निःशुल्क रखा गया है। यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पानी और आवश्यक दवाओं की व्यवस्था भी अरुण यादव की ओर से की गई है। रवाना होने से aपूर्व सभी श्रद्धालुओं का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर शास्त्री जी, मुख्तार जी, रामदेव मास्टर, जीनारायण यादव, पारस यादव, जागदेव यादव, रविंद्र यादव, अनिल यादव, राधेश्याम यादव, संतोष जी, वीरेंद्र यादव, परशुराम साहू, मुन्ना साहू, कादिर मियां, मुकेश यादव, बारमेश्वर यादव, गोपालपुर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व सैनिक अरुण यादव ने देश सेवा के बाद जनसेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया है। सामाजिक सेवा के साथ धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की उनकी पहल क्षेत्र में चर्चा और प्रशंसा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *