संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक,अस्पताल में मौत

Spread the love

लालगंज (बलिया )। दोकटी थाना क्षेत्र के चौबे की दलकी नं.-2 निवासी 29 वर्षीय विजय प्रकाश चौबे पुत्र शाली ग्राम चौबे बीती रात करीब 10:30 बजे घर से लगभग 200 मीटर दूर रास्ते में बेहोशी की हालत में पड़े मिले। रास्ते से गुजर रहे गांव के लोगों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी।

सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और विजय प्रकाश को उठाकर सीएचसी सोनबरसा ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद विजय प्रकाश को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता शालिग्राम चौबे ने दोकटी पुलिस को तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है, ताकि विजय प्रकाश की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। पुलिस तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम कराने के लिये भेज दी

थानाध्यक्ष दोकटी बीरेंन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने केवल शव का पोस्टमार्टम कराने के लिये तहरीर दी ताकी मौत का सही कारण पता चल सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *