बांसडीह में निकली भव्य तिरंगा बाइक यात्रा

Spread the love

बांसडीह(बलिया)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को बांसडीह ब्लाक परिसर से भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक केतकी सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा बाइक यात्रा निकाली। ब्लाक परिसर से शुरू हुई यात्रा बांसडीह बड़ी बाजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास पहुंचकर समाप्त हुई। विधायक केतकी सिंह तिंरगा झंडा लेकर स्वयं स्कूटी चलाकर यात्रा में शामिल हुईं।

यात्रा का शुभारंभ शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस दौरान कार्यकर्ता भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। विधायक ने शहीद पं. रामदहीन ओझा और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक केतकी सिंह ने कहा कि आज देशवासी जिस खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान की देन है। देश उनके ऋण से कभी उऋण नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश के वीर सपूतों के बलिदान, संघर्ष और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। विधायक ने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस दौरान पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, एसडीएम पुष्कर मिश्रा, सीओ जयशंकर मिश्र, तहसीलदार नितिन सिंह, चंद्रशेखर सिंह, राकेश वर्मा, पूनम गुप्ता, अभिजीत तिवारी बबलू, प्रतुल ओझा, दुर्गेश मिश्रा, सिंपी सिंह, अभिषेक सिंह, शिवम गुप्ता, रंजना सिंह, अवनीश मिश्रा, दया शंकर राजभर, अखिलेश सिंह, रजत श्रीवास्तव आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *