रसड़ा(बलिया)। बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कॉलेज, पकवाइनार के एनसीसी कैडेटों ने 93 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनुराग तिवारी के मार्गदर्शन में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि दिवस पर जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को कृमि संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर पकवाइनार चौराहा एवं डायट परिसर होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। कैडेटों ने आमजन को कृमि संक्रमण के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए समझाया कि कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शारीरिक विकास को प्रभावित कर सकता है इसलिए आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आशुतोष सिंह, जनमेजय सिंह, डॉ. मो. अब्दुल रब सिद्दीकी सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय कृमि दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली


