रसड़ा (बलिया)। तहसील बार एसोसिएशन (रसड़ा) की ओर से रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर सोमवार को बार भवन में शोक सभा आयोजित की गई। अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि देने वालों में नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह, एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, मंत्री सुनील कुमार श्रीवास्तव, गिरीश नारायण सिंह, इनल सिंह, द्वारिका सिंह, रविकांत श्रीवास्तव, सुनील चौरसिया, त्रिलोकी नाथ सिंह, भानुप्रताप सिंह, वीरेंद्र राम, शिवजी तिवारी, संजय तिवारी, श्याम बिहारी सिंह, शैलेश सिंह, देवेंद्र तिवारी समेत सभी अधिवक्ता, मुहर्रिर, टाइपिस्ट, स्टांप विक्रेता आदि रहे।


