अधिवक्ता बार एसोसिएशन रसड़ा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलायी गयी शपथ

Spread the love

रसड़ा (बलिया)।अधिवक्ता बार एसोसिएशन (सिविल कोर्ट) रसड़ा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह बुधवार को कोर्ट परिसर में आयोजित हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि अरुण कुमार पांडेय सिविल जज (जूनियर डिविजन रसड़ा), विशिष्ट अतिथि आशुतोष सिंह न्यायाधिकारी (ग्राम न्यायालय रसड़ा) ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया।

एल्डर कमेटी के चेयरमैन इंद्रदेव प्रसाद यादव एडवोकेट ने दूसरी बार नव निर्वाचित अध्यक्ष रामशब्द यादव व महासचिव भुवनेंद्र कुमार सिंह समेत वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामायण यादव, उपाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा (दस वर्ष से ऊपर), उपाध्यक्ष चंदन कुमार वर्मा (दस वर्ष से नीचे), कोषाध्यक्ष रविकांत शर्मा, संयुक्त सचिव प्रशासन जावेद अख्तर, संयुक्त सचिव पुस्तकालय अनीस कुमार सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य गुड़िया रानी, रामप्रकाश यादव व सुशीला चौहान को शपथ दिलायी। समारोह में वक्ताओं ने मुंसिफ कोर्ट भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने समेत अन्य बुनियादी समस्याओं को दूर कराने की मांग मुख्य अतिथि से की। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने यहां की नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दी और यहां की बुनियादी समस्याओं का जल्द से जल्द निजात दिलाने का भरोसा दिया।इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद सिंह, राजेश यादव, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, शैलेश सिंह, पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी, त्रिलोकी नाथ सिंह, गिरीश नारायण सिंह, इनल सिंह, शिविर श्रीवास्तव, सुशील सिंह, शिवजी तिवारी, वीरेंद्र राम, संजय तिवारी आदि अधिवक्ता रहे।

अध्यक्षता क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन बलिया के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र व संचालन तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष द्वारिका सिंह एडवोकेट ने किया।उधर, व्यापार कल्याण समिति रसड़ा की ओर से संरक्षक सुरेश चंद ने नव निर्वाचित अध्यक्ष रामशब्द यादव को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *