आस्था की मिसाल: 70 और 72 वर्षीय दो महिलाएं गंगोत्री से पैदल बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा पर

Spread the love

बलिया। गंगोत्री से पवित्र गंगा जल लेकर झारखंड के देवघर स्थित ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम पैदल जा रही दो महिला श्रद्धालु भक्तों का शनिवार को अगरसंडा गांव में ग्रामीणों ने स्वागत किया। बिहार के मुजफ्फरपुर की 70 वर्षीय सुमित्रा देवी तथा लखीसराय की 72 वर्षीय विमला देवी 26 मई को गंगा दशहरा के दिन उत्तराखंड में गंगोत्री से कांवर में गंगा जल लेकर पैदल ही देवघर जा रही है। महिला कांवर यात्रियों का अगरसंडा में डाक बम कांवरिया संघ के सदस्यों ने स्वागत किया । शुक्रवार की सायं पंहुची यात्रियों ने रात्रि विश्राम भी किया। महिला कांवर यात्री शनिवार सुबह आगे की यात्रा को रवाना हो गई। इस दौरान अमर नाथ वर्मा, कृष्णानंद चौबे, शंकर दानी वर्मा, संतोष पाण्डेय आदि ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *